{"_id":"6a2fb8062d07083fb40e3090","slug":"honor-killing-in-fatehpur-brother-name-was-written-on-hand-yet-bond-of-relationship-could-not-be-saved-2026-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: हाथ पर लिखा भाई का नाम, फिर भी न बचा रिश्ते का बंधन; पति छोड़ प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी बहन का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाथ पर लिखा भाई का नाम, फिर भी न बचा रिश्ते का बंधन; पति छोड़ प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी बहन का कत्ल
Mon, 15 Jun 2026 02:06 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:06 PM IST
सार
फतेहपुर में प्रेम के नाम पर भाई ने की बहन की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव कुएं में फेंक दिया। हत्याकांड से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का दुखद अंत हो गया।
विज्ञापन
fatehpur murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फतेहपुर जिले के हसवा कस्बे में एक भाई ने अपनी ही बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती अपने पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी, जिसके कारण परिवार में तनाव था। हत्या के बाद आरोपी भाई ने शव को कुएं में फेंक दिया और खुद को बचाने के लिए रात भर जंगल में छिपा रहा। सुबह वह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने पहुंचा, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पिता को सांत्वना देते पुलिस चौकी प्रभारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथ पर लिखा था भाई का नाम, फिर भी नहीं बचा रिश्ते का बंधन
इस हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर ऑनर किलिंग की क्रूरता को उजागर किया है। रंजू और उसके भाई संदीप के बीच कभी गहरा स्नेह रहा था। परिजन और ग्रामीणों के अनुसार संदीप ही बहन की पढ़ाई-लिखाई से लेकर उसकी शादी तक की जिम्मेदारी निभाता था। बहन की हर जरूरत का वह पूरा ध्यान रखता था। घटना के बाद जब पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो रंजू के हाथ पर संदीप की बहन रंजू लिखा मिला।

आरोपी भाई संदीप की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए। लोगों का कहना है कि जिस भाई पर बहन को इतना भरोसा और अपनापन था उसी के हाथों उसकी जान चली गई। यह बात किसी के लिए भी स्वीकार करना कठिन है। कस्बे के लोगों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम और लगाव की चर्चा अक्सर होती रहती थी। संदीप ने बहन की शिक्षा और शादी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस रिश्ते के दर्दनाक अंत को लेकर लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक मंजू की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
फतेहपुर के हसवा में पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती की गला घोटकर शुक्रवार को उसके भाई ने हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंका और रात भर जंगल में रहा। सुबह पुलिस के पास जाकर अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव के हसवा कस्बा निवासी शिव सिंह यादव की पुत्री मंजू उर्फ रंजू (19) की शादी एक मई को राधानगर थाना इलाके के सोनहीं बड़नपुर निवासी पिंटू के साथ हुई थी। परिजन ने बताया कि शादी के बाद वह चौथी पर मायके आई थी। 13 मई की रात वह गांव के ही दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ चली गई। इसकी सूचना पुलिस को दी थी।