सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   He cried bitterly in the lockup all night and was sent to jail in the morning.

Fatehpur News: पूरी रात हवालात में फूट-फूटकर रोया, सुबह जेल भेजा गया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
He cried bitterly in the lockup all night and was sent to jail in the morning.
फोटो-17-बहन की हत्या का आरोपी संदीप सिंह। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। शनिवार रात के करीब 11 बजे थे। थरियांव थाने में पुलिसकर्मी अपने काम में व्यस्त थे। तभी हवालात से सिसकियों की आवाज आने लगी। कुछ देर बाद संतरी पहुंचा और उसने पूछा क्या हो गया क्यों सिसक रहे हो। इतना सुनते ही बहन की हत्या का आरोपी भाई संदीप सिंह यादव दबी आवाज में बोला, मुझसे गलती हो गई।

मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। वो मेरी बहन थी अगर उसे ठीक से समझाता तो वह मान जाती और आज हम सबके साथ होती। पता नहीं मुझे कैसे इतना गुस्सा आ गया कि बचपन में जिसे अंगुली पकड़कर चलना सिखाया उसकी जिद के लिए घरवालों से लड़ा। इसके बाद भी उसे मैंने हमेशा-हमेशा के लिए खुद से दूर कर दिया। इसी पश्चाताप की अग्नि में संदीप सुबह तक जलता रहा। पूछताछ के बाद रविवार सुबह उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी शिव सिंह यादव उर्फ कल्लू की पुत्री मंजू उर्फ रंजू (19) की शादी एक मई को राधानगर थाना क्षेत्र के सोनही बड़नपुर निवासी पिंटू उर्फ अजय से हुई थी। शादी के बाद वह पहली बार चौथी पर मायके आई थी। 13 मई की रात वह गांव के रहने वाले विशेष समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। तीन दिन बाद 16 मई को परिजन ने उसे ससुराल भेज दिया था।
विज्ञापन

बताया गया कि प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी बहन को 12 जून की रात भाई संदीप सिंह ससुराल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया था। शनिवार को वह हसवा पुलिस चौकी में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन की वजह से परिवार को बदनामी झेलनी पड़ रही थी और लोग उन पर ताने कसते थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था।
उसने यह भी बताया कि शादी के बाद भी बहन का युवक से संपर्क बना रहा। इससे परिवार और ससुराल पक्ष में विवाद हो गया था और बहनोई तलाक देने की बात कहने लगा था। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


हाथ पर लिखा था भाई का नाम, फिर भी नहीं बचा रिश्ते का बंधन
हसवा। रंजू और उसके भाई संदीप के बीच कभी गहरा स्नेह रहा था। परिजन और ग्रामीणों के अनुसार संदीप ही बहन की पढ़ाई-लिखाई से लेकर उसकी शादी तक की जिम्मेदारी निभाता था। बहन की हर जरूरत का वह पूरा ध्यान रखता था।

घटना के बाद जब पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो रंजू के हाथ पर संदीप की बहन रंजू लिखा मिला। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए। लोगों का कहना है कि जिस भाई पर बहन को इतना भरोसा और अपनापन था उसी के हाथों उसकी जान चली गई। यह बात किसी के लिए भी स्वीकार करना कठिन है। कस्बे के लोगों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम और लगाव की चर्चा अक्सर होती रहती थी।
संदीप ने बहन की शिक्षा और शादी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस रिश्ते के दर्दनाक अंत को लेकर लोग स्तब्ध हैं।



कुएं के चबूतरे पर मिलीं टूटी चूड़ियां
हसवा। कस्बे में रंजू की हत्या के मामले में घटनास्थल से मिले साक्ष्य संघर्ष की कहानी बयां कर रहे हैं। पुलिस जांच के दौरान जिस कुएं के पास युवती का शव मिला उसके चबूतरे पर टूटी हुई चूड़ियां बिखरी मिलीं। आशंका जताई जा रही है कि हमले के दौरान युवती ने खुद को बचाने का प्रयास किया होगा। इससे चूड़ियां टूट गईं।
फॉरेंसिक टीम ने टूटी चूड़ियों समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि ये टूटी चूड़ियां वारदात से पहले हुए संघर्ष की ओर इशारा करती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

फोटो-17-बहन की हत्या का आरोपी संदीप सिंह। स्रोत: पुलिस

फोटो-17-बहन की हत्या का आरोपी संदीप सिंह। स्रोत: पुलिस

फोटो-17-बहन की हत्या का आरोपी संदीप सिंह। स्रोत: पुलिस

फोटो-17-बहन की हत्या का आरोपी संदीप सिंह। स्रोत: पुलिस

फोटो-17-बहन की हत्या का आरोपी संदीप सिंह। स्रोत: पुलिस

फोटो-17-बहन की हत्या का आरोपी संदीप सिंह। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed