सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lathi charge in water filling dispute, FIR against nine

Fatehpur News: पानी भरने के विवाद में चलीं लाठियां, नौ पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lathi charge in water filling dispute, FIR against nine
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में पानी भरने के विवाद में दो पक्षों के बीच शुक्रवार रात मारपीट हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के कासिमपुर मजरे रमवां गांव में पानी भरने के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष से रमेश गिहार, अरुण, साहुल, पत्नी शकुंतला, संजली और दूसरे पक्ष से रंजीत, शिवा, सलोनी, गुडन्नू और नत्थू ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के दौरान साहुल गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गया। दूसरे पक्ष की सलोनी गंभीर रूप से घायल हुई। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने सलोनी की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed