सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After drinking alcohol, the young man's throat was slit with a sharp weapon.

Fatehpur News: शराब पिलाकर धारदार हथियार से युवक का गला काटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
After drinking alcohol, the young man's throat was slit with a sharp weapon.
विज्ञापन
फतेहपुर। रंजिश के चलते शराब पिलाकर युवक की गला काटकर हत्या की कोशिश में पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की एसपी से शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के बंझी मजरा संवत निवासी पप्पू ने पुलिस को बताया कि गांव में रहने वाला चचेरा भाई सुरेश और हथगाम थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी फुफेरा भाई रामभवन चार जून को घर आए। दोनों घर से पिता छोटेलाल को शराब पिलाने के बहाने से सुरेश के घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शराब पिलाने के बाद पिता छोटेलाल को पीटा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गला कटने से पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंचे। पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद सुरेश ने अस्पताल में, चचेरे भाई भिखारीलाल और रामसुमेर ने मोबाइल पर कॉल कर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed