बांदा में बड़ा हादसा: चंद्रावल नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत, शव देख मचा कोहराम
Banda News: चंद्रावल नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवती अमावस्या के अवसर पर चंद्रावल नदी में स्नान के दौरान तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों में भाई-बहन और उनका भांजा शामिल हैं। जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकलां गांव निवासी उमाशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी भतीजी माधुरी (13), भाई अंश कुमार (10) और भांजे प्रतीक (10) अपनी बड़ी मां हीरामणि के साथ सिद्धबाबा मंदिर में पूजन-दर्शन और नदी में स्नान के लिए गए थे।
नदी में नहाते समय अंश का पैर गीली मिट्टी में फिसल गया और वह गहराई में जाने लगा। उसे डूबता देख प्रतीक ने बचाने के लिए छलांग लगा दी। दोनों को डूबता देख माधुरी भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गई। देखते ही देखते तीनों बच्चे नदी के तेज बहाव में समा गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तीनों के शव घटनास्थल से 200 मीटर दूर से निकाले।
तीनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अपील की है कि वे बच्चों को नदी और नालों के आसपास न जाने दें, क्योंकि इस वक्त बहाव बहुत तेज है। - सौरभ सिंह, सीओ सदर