फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accountant staying at Jain Dharamshala dies after his condition worsened due to illness

Banda News: जैन धर्मशाला में रह रहे लेखपाल की बीमारी से बिगड़ी हालत, मौत

Thu, 13 Aug 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Accountant staying at Jain Dharamshala dies after his condition worsened due to illness
फोटो-5-लेखपाल प्रदीप कुमार। फाइल फोटो
फोटो-5-लेखपाल प्रदीप कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन



= शहर के स्टेशन रोड जैन धर्मशाला का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। जैन धर्मशाला में किराए पर कमरा लेकर रह रहे लेखपाल की बीमारी के चलते हालत बिगड़ गई। मैनेजर की सूचना पर पहुंची उनकी पत्नी ने पहले जिला अस्पताल फिर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह बांदा सदर तहसील में छह साल से तैनात थे।
आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी अनीता ने बताया कि उनके पति प्रदीप कुमार (57) की बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे मौत हो गई। प्रदीप बांदा सदर तहसील में लेखपाल पद पर तैनात थे। वह स्टेशन रोड स्थित जैन धर्मशाला में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे।
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि बुधवार को धर्मशाला के मैनेजर ने उनको फोन करके बताया कि पति की तबीयत खराब है। इस पर अनीता ने फोन से वीडियो कॉल की तो उनकी तबीयत काफी खराब थी, उनको खून की उल्टियां हो रही थीं। वह आगरा से ट्रेन से बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे यहां पहुंचीं। उन्होंने पति प्रदीप को जिला अस्पताल में दिखाया, यहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने बताया कि वह 15 साल से बीमार चल रहे थे। उनके लिवर में समस्या थी। उनके एक बेटा एक बेटी है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि बीमारी से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed