{"_id":"6a7e076500f184b1b90db0a3","slug":"complaint-against-six-brothers-for-land-grabbing-banda-news-c-212-1-sknp1006-150863-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छह भाइयों के खिलाफ जमीन हड़पने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छह भाइयों के खिलाफ जमीन हड़पने की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव जौहरपुर का मामला
-आरोपी पूर्व डीजीपी के पारिवारिक, पुलिस नहीं कर रही पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
तिंदवारी। जमीन पर कब्जा करने और विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तिंदवारी थाने में छह भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पूर्व डीजीपी के पारिवारिक बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव जौहरपुर निवासी सुक्खा ने तहरीर देकर बताया कि गाटा संख्या 2738 में दर्ज असंक्रमणीय भूमिधरी भूमि उसके नाम है। ग्राम सभा जौहरपुर के प्रस्ताव के बाद परगना अधिकारी बांदा की स्वीकृति से उसे यह भूमि मिली थी। आरोप है कि उस जमीन पर गांव के रामजीत सिंह, शत्रुघन सिंह, कप्तान सिंह, इंद्रजीत सिंह, रामगोपाल सिंह, विनोद सिंह ने कब्जा कर रखा है। 10 जुलाई की शाम करीब छह बजे सुक्खा अपनी भूमि देखने खेत पर गए थे। आरोप है कि वहां रामजीत सिंह ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। दोबारा खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। विरोध करने पर मारपीट की गई। तहरीर के आधार पर आरोपी छह भाइयों के खिलाफ तिंदवारी थाने में दर्ज की गई है। मामले की विवेचना सीओ कर रहे हैं। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व डीजीपी के पारिवारिक होने की पुष्टि नहीं हो सकी है।