सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two Died in collision with pickup truck coming from the wrong direction

UP: 'मना किया था, नहीं माना, मैं बैठा रहा तुम चले गए', पिता ने अवनीश को दी थी ये सलाह; कुछ देर में सब खत्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 15 Jun 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: मंधना फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Two Died in collision with pickup truck coming from the wrong direction
जिंदगी भर का गम दे गया हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंधना फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर उलटी दिशा में पिकअप की टक्कर से जान गंवाने वाले अवनीश यादव की मौत से गमगीन पिता बाबादीन ने कहा कि तेज धूप में अवनीश बच्चों को लेकर दूध लेने आए थे। उन्होंने उनसे कहा था कि अभी बच्चों को आराम करने दो चार बजे धूप कम होने पर चले जाना लेकिन वह नहीं माना...।


कुछ ही देर बाद हादसे में मौत की सूचना आ गई। बिलखते हुए उन्होंने गुस्से में हैलट इमरजेंसी में फर्श पर फोन पटककर तोड़ डाला। उन्होंने बेटे का शव देखते कहा कि मैं बैठा रहा और तुम आंखों के सामने चले गए। सब कुछ खत्म हो गया। इस पर सभी ने उन्हें बिलख रहे परिवार के अन्य लोगों का सहारा बनने के लिए समझाया। बोले कि अपने हाथों से मासूम बच्चों को दूध पिलाकर भेजा... ये क्या हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश बुला रहे हैं... कह रहे मम्मी आ जाओ
हादसे की सूचना पर मां संजय देवी जैसे ही बहू अर्चना और बबिता के साथ हैलट पहुंचीं और अवनीश को मृत घोषित पाया तो चीख-पुकार मच गई। हैलट परिसर के फर्श पर तीनों लिपट-लिपटकर बिलखती रहीं। इस दौरान वहां का नजारा देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
 

महिला सुरक्षाकर्मियों ने तीनों को संभाला। इस दौरान वह लोग बार बेहोश हो जा रही थीं। मुंह पर पानी डालकर होश में लाया जा रहा था। मां संजय होश में आने पर चिल्लाते हुए बोल रहीं थीं कि अवनीश बुला रहे हैं, कह रहे हैं, मम्मी आ जाओ..उन्हें जाने दो।
 
विज्ञापन

मुंह से सांस देने के लिए बुलाया
जितेंद्र का बेटा हरिओम उर्फ अनुभव नाजुक हालत में खून से लथपथ हैलट लाया गया। जितेंद्र ने जैसे ही माइनर ओटी में उसकी दशा देखी तो फफक पड़े। सांस उखड़ने पर उसे ऑक्सीजन लगाई गई लेकिन वह बेटी की हालत देख पत्नी और मां को बेटे को सांस देने के लिए बुलाकर ले गए।


 

वहां का नजारा देख डॉक्टर, कर्मचारी से लेकर तीमारदारों के आंखों में आंसू आ गए। घटनास्थल का एक 18 सेकंड का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें चिलचिलाती धूप में तपते हाईवे पर चारों बच्चे और बाइक सवार अवनीश दूर-दूर पड़े थे।

उलटी दिशा में रोजाना हो रहे हादसे
शहर के सचेंडी, पनकी, बर्रा, नौबस्ता, चकेरी, महाराजपुर हाईवे, रामादेवी से आईआईटी मार्ग तक रोजाना सैकड़ों की संख्या में उलटी दिशा में पिकअप, लोडर, ऑटो, ई-रिक्शा फर्राटा भरते हुए आसानी से देखने को मिल जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस भी कोई भी हादसा हो जाने पर ही चेतते हुए धड़ाधड़ कार्रवाई करना शुरू करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed