फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preparations underway to remove encroachment on Panchayat land; Duty Magistrate deployed.

Fatehabad News: पंचायती जमीन पर कब्जा हटवाने की तैयारियां शुरू, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात

Thu, 17 Sep 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to remove encroachment on Panchayat land; Duty Magistrate deployed.
समैन। टोहाना उपमंडल के भोडी गांव में पंचायती जमीन पर शुक्रवार सुबह कब्जा हटवाने की तैयारी पूरी हो गई है। खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी ने सदर थाना प्रभारी को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की मांग की है।
विज्ञापन

गांव सनियाना के आयुष केंद्र में कार्यरत डॉ. हरीश चन्द्र को इस प्रक्रिया के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस कब्जा हटाने की प्रक्रिया में सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन रामकुमार के बेटे धर्मपाल सिंह का मकान भी शामिल है।
विज्ञापन

रामकुमार सेना मेडल से सम्मानित हैं। धर्मपाल सिंह स्वयं भारतीय सेना में जेसीओ के पद पर तैनात हैं। वह मौजूदा समय में जयपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपाल सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी दिसंबर 2025 में मिली थी। इसके बाद उन्होंने फतेहाबाद के जिला उपायुक्त, टोहाना के एसडीएम और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से संपर्क किया। उन्होंने पत्र लिखकर अपना पक्ष रखने का प्रयास किया। हालांकि, प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
धर्मपाल सिंह का पक्ष और अपील
धर्मपाल सिंह के अनुसार, उन्होंने अब इस मामले को लेकर जिला उपायुक्त के पास अपील दायर की है। उन्होंने अपना पक्ष रखने की मांग की है। इस अपील की अगली सुनवाई 22 सितंबर को तय की गई है। धर्मपाल का कहना है कि उनका परिवार देश सेवा के लिए समर्पित है। उनके पिता ने लंबे समय तक सेना में रहते हुए सेना का सर्वोच्च मेडल सेना मेडल प्राप्त किया है।
प्रशासन से मांग
धर्मपाल सिंह की प्रशासन से मांग है कि उनका मकान तोड़ने से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका जरूर दिया जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि उनका परिवार देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके पिता ने सेना में रहते हुए सेना मेडल जैसा सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया है। इसलिए वे चाहते हैं कि प्रशासन उनकी बात सुने।

गांव भोडी में पंचायती जमीन पर कब्जा छुड़वाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह फिलहाल बैठक में है।
-राहुल श्योकन्द, बीडीपीओ टोहाना।
-
गांव में पंचायती जमीन पर कब्जा छुड़वाने के लिए उन्हें टोहाना प्रशासन की तरफ से सूचना मिली है। इसमें 17 लोग हैं जिन लोगों ने पंचायती जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इस जमीन पर से गली निकलती है। गांव में शुक्रवार को कब्जा छुड़वाने को लेकर प्रशासन द्वारा की जाने वाली कारवाई से संबंधित मुनादी करवाई गई है।

-प्यारा राम, सरपंच भोडी।
-
गांव भोडी में पंचायती जमीन पर कब्जा छुड़वाने को लेकर मुझे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे कब्जा छुड़वाने की कार्रवाई शुरू होगी। गांव मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से पुलिस बल मांगा गया है। गांव मे मौके पर जैसी भी स्थिति होगी, उसी अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
-डॉ हरीश चन्द्र, ड्यूटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed