Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Rajya Sabha MP Subhash Barala said in Fatehabad that cooperation will bring prosperity to farmers.
{"_id":"6aacfdc79e7c35e07109157c","slug":"video-rajya-sabha-mp-subhash-barala-said-in-fatehabad-that-cooperation-will-bring-prosperity-to-farmers-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला बोले- सहकारिता से होगी किसानों की समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला बोले- सहकारिता से होगी किसानों की समृद्धि
बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड, मंघेड़ा के नवनिर्मित कार्यालय एवं गोदाम का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। समारोह में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान सांसद बराला ने कहा कि सहकारिता केवल एक संस्थागत व्यवस्था नहीं, बल्कि किसानों की आर्थिक मजबूती और ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम है। केंद्र और प्रदेश सरकार सहकारिता से समृद्धि के संकल्प के साथ किसानों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि मंघेड़ा में बने नए कार्यालय और गोदाम से क्षेत्र के किसानों को खाद, बीज सहित अन्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे बेहतर तरीके से मिल सकेंगी। इससे सहकारी व्यवस्था और अधिक पारदर्शी व मजबूत होगी।
कार्यक्रम में बराला ने क्षेत्र के किसान भाइयों और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जब किसान समृद्ध होगा, तो गांव सशक्त होगा और देश आत्मनिर्भर बनेगा।
इस अवसर पर सहकारिता विभाग के अधिकारी, समिति के पदाधिकारी, सरपंच सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।