{"_id":"6a8737a19780f7f1200c5583","slug":"refreshments-to-be-paid-for-using-user-funds-blood-donation-drive-begins-at-the-blood-bank-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-159596-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रिफ्रेशमेंट का भुगतान अब यूजर मनी से, ब्लड बैंक में रक्तदान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रिफ्रेशमेंट का भुगतान अब यूजर मनी से, ब्लड बैंक में रक्तदान शुरू
Thu, 20 Aug 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ब्लड डोनेशन कक्ष लाइब्रेरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में एक बार फिर से रक्तदान शुरू हो गया है। रिफ्रेशमेंट के बिलों का भुगतान स्वास्थ्य विभाग अब अस्पताल के यूजर मनी बजट से करवाएगा। इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
इसके अलावा ब्लड बैंक प्रशासन को नया बैंक खाता खुलवाने की प्रक्रिया पूरी करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद दुकानदार ने भी रिफ्रेशमेंट की डिलीवरी शुरू की है। सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने निर्देश दिए है कि ब्लड बैंक को जितना स्टॉक चाहिए उतना ही रक्तदान किया जाए। प्रबंधन ध्यान रखे कि रक्त खराब न हो सके।
नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक से टोहाना और रतिया के ब्लड स्टोर में भी सप्लाई जाती है। उल्लेखनीय है कि ब्लड बैंक प्रशासन ने मंगलवार को रक्तदान करवाने से मना कर दिया था। तर्क दिया गया था कि रिफ्रेशमेंट नहीं है। दुकानदार ने करीब 15 हजार रुपये के बिलों का भुगतान न होने के चलते रिफ्रेशमेंट देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
अमर उजाला के बुधवार के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी की तरफ से रक्तदान की पुकार, रिफ्रेशमेंट का इंतजार पर व्यवस्था लाचार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया और रक्तदान करना शुरू करवाया।