फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Satbir owes his life to his father's sacrifice and is making history in sports

Fatehabad News: पिता के त्याग से मिली सतबीर को मिलीं सांसें और खेलों में रच रहा इतिहास

Sun, 02 Aug 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 02 Aug 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Satbir owes his life to his father's sacrifice and is making history in sports
एथलीट सतबीर सिंह गिजरोइया
फतेहाबाद। जिंदगी ने जब मुश्किल परीक्षा ली तो गांव सिरढ़ान निवासी सतबीर सिंह गिजरोइया ने हौसले से उसका सामना किया। किडनी खराब होने के बाद पिता के अंगदान से नया जीवन पाने वाले सतबीर ने हार नहीं मानी और आज ट्रांसप्लांट एथलीट के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में सतबीर की किडनी में परेशानी आई थी। उस समय उनके पिता ने अपनी किडनी देकर उन्हें जीवनदान दिया। इसके बाद सतबीर ने अपने जीवन को नई दिशा दी और खेलों को लक्ष्य बनाकर ट्रांसप्लांट एथलेटिक्स में कदम रखा। सतबीर अब पांडुचेरी में आयोजित पहली राष्ट्रीय पेंटाक चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुके हैं। उन्होंने हरियाणा के लिए स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

इससे पहले भी वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। मुंबई में वर्ष 2023 और 2024 में आयोजित राष्ट्रीय ट्रांसप्लांट गेम्स में सतबीर ने स्वर्ण पदक जीते। बैंकॉक में हुई विश्व ट्रांसप्लांट चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किए। जर्मनी में आयोजित विश्व ट्रांसप्लांट गेम्स में भी उन्होंने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतबीर का कहना है कि अंगदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि अंग प्रत्यारोपण के बाद भी व्यक्ति स्वस्थ, सक्रिय और सफल जीवन जी सकता है। मजबूत इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच से कठिन परिस्थितियों को भी नई उपलब्धियों में बदला जा सकता है।

------------
सतबीर उपलब्धियां एक नजर में
सतबीर सिंह ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ट्रांसप्लांट प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं। मुंबई में राष्ट्रीय ट्रांसप्लांट गेम्स में वर्ष 2023 और 2024 में स्वर्ण पदक हासिल किए। बैंकॉक विश्व ट्रांसप्लांट चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। जर्मनी विश्व ट्रांसप्लांट गेम्स में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। अब पांडुचेरी में पहली राष्ट्रीय पेंटाक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed