फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Train to run from Ludhiana to Jind; Tohana to benefit

Fatehabad News: लुधियाना से जींद तक दौड़ेगी ट्रेन, टोहाना को मिलेगा लाभ

Sun, 02 Aug 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 02 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Train to run from Ludhiana to Jind; Tohana to benefit
टोहाना रेलवे स्टेशन।
टोहाना। ट्रेन संख्या 54053/54054 का मार्ग विस्तार होने से टोहाना सहित आसपास के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब यह ट्रेन लुधियाना से जींद तक संचालित होगी। इससे टोहाना, जाखल, नरवाना और जींद क्षेत्र के यात्रियों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा। फिलहाल नई समय-सारिणी लागू होने की आधिकारिक तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन के प्रधान राजेश नागपाल ने बताया कि पहले यह ट्रेन जाखल से लुधियाना और वापसी में लुधियाना से जाखल तक चलती थी। विस्तार के बाद ट्रेन लुधियाना से धूरी, संगरूर, सुनाम, लहरा, जाखल, टोहाना और नरवाना होते हुए जींद पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन जींद से नरवाना, टोहाना, जाखल, लहरा, सुनाम, संगरूर और धूरी होते हुए लुधियाना जाएगी।
विज्ञापन

इस सुविधा से टोहाना से लुधियाना के लिए तीसरी सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध हो जाएगी। रेल सेवा बढ़ने से धूरी के रास्ते पटियाला, राजपुरा और अंबाला तक पहुंच आसान होगी। टोहाना से इन शहरों की यात्रा भी कम समय में पूरी हो सकेगी। विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों को इस विस्तार का सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन के प्रधान राजेश नागपाल ने बताया कि उन्होंने 29 मई को दिल्ली में हुई रेलवे की बैठक में यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

नई समय-सारिणी और मार्ग विवरण
जींद से लुधियाना की ओर जाने वाली ट्रेन टोहाना सुबह करीब पांच बजे और जाखल 5:20 बजे पहुंचेगी। यह धूरी सुबह सात बजे और लुधियाना 8:30 बजे पहुंचेगी। लुधियाना से जींद की ओर वापसी में ट्रेन लुधियाना से शाम 6:30 बजे चलेगी। यह धूरी रात 8:10 बजे, जाखल 9:40 बजे, टोहाना रात दस बजे और जींद रात 11:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed