सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The heat's intensity eased by the storm, 20 acres burned in the blaze

Fatehabad News: अंधड़ से गर्मी के तेवर पड़े ढीले, 20 एकड़ में फाने जले

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 28 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
The heat's intensity eased by the storm, 20 acres burned in the blaze
विज्ञापन
फतेहाबाद। सोमवार शाम से बदले मौसम के चलते रात से लेकर मंगलवार शाम तक जिले में 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलती रहीं। सोमवार देर रात करीब आधे घंटे तक अंधड़ से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
Trending Videos

वहीं रात में आंधी के दाैरान शाॅर्ट सर्किट से ढिंगसरा में करीब 20 एकड़ गेहूं के फानों में आग लग गई। ज्येष्ठ माह शुरू होने में अब केवल तीन दिन शेष हैं लेकिन इससे पहले ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। जाखल क्षेत्र में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिससे लोगों को कुछ राहत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को लू और भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि जिन किसानों ने हाल ही में नरमा फसल की बुवाई की है उनकी फसल गर्म धूलभरी हवाओं की चपेट में आकर प्रभावित हो सकती है। किसान फसलों की नियमित निगरानी रखें।
एचएयू के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 29 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने, मध्यम से तेज धूलभरी हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed