{"_id":"6a342d5b79f3440806062c68","slug":"timely-use-of-the-1930-helpline-resulted-in-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155910-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: समय पर 1930 हेल्प लाइन इस्तेमाल किया तो फ्रीज हुए 20.78 लाख खाते में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: समय पर 1930 हेल्प लाइन इस्तेमाल किया तो फ्रीज हुए 20.78 लाख खाते में आए
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
निकिता खट्टर, एसपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर ठगी का शिकार होने के बाद घबराने के बजाय समय रहते राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराना कितना प्रभावी साबित हो सकता है इसका उदाहरण जिले में देखने को मिला है। पिछले एक माह के दौरान जिले में 50 से अधिक साइबर ठगी के पीड़ितों ने तत्परता दिखाते हुए हेल्पलाइन और पुलिस की मदद ली। जिसके चलते ठगों के खातों में पहुंची 20 लाख 78 हजार 698 रुपये की राशि फ्रीज करा फिर से पीड़ितों के खातों में लौटाई गई।
पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने बताया कि 12 मई से 11 जून के बीच साइबर थाना और विभिन्न थानों की साइबर टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। सबसे अधिक 14 लाख 57 हजार 698 रुपये की रिकवरी साइबर थाना फतेहाबाद क्षेत्र में हुई। इसके अलावा टोहाना, जाखल, रतिया, भट्टू कलां और अन्य थानों में भी पीड़ितों की राशि वापस दिलाई गई।
एसपी ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में शुरुआती कुछ घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। जैसे ही ठगी का पता चले, पीड़ित तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराए। समय रहते सूचना मिलने पर संबंधित बैंक खातों और लेनदेन को फ्रीज कराकर राशि बचाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
-
इन थानों ने पीड़ितों की वापस करवाई राशि
थाना राशि
साइबर थाना फतेहाबाद – 14,57,698
भट्टू कलां – 43,100
शहर फतेहाबाद – 97,500
शहर टोहाना – 1,44,100
थाना जाखल – 80,000
शहर रतिया – 44,200
सदर रतिया – 4,800
सदर टोहाना – 49,000
-
थानो में तैनात किए गए एक्सपर्ट
एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि जिले के सभी थानों में प्रशिक्षित साइबर एक्सपर्ट तैनात किए गए हैं जबकि साइबर थाना में विशेषज्ञ टीम आधुनिक तकनीक के माध्यम से ठगों के नेटवर्क पर नजर रख रही है। हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हर साइबर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी, क्यूआर कोड, फर्जी निवेश योजना, ऑनलाइन लोन ऑफर या डिजिटल अरेस्ट जैसे झांसे में न आएं। यदि साइबर ठगी हो जाए तो देरी किए बिना 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाना से तुरंत संपर्क करें।