सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man who went to catch a snake was bitten by the very same snake; when he was taken to the hospital, his family members brought the snake along with them.

सांप पकड़ने पहुंचे एक युवक को उसी सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचा, परिजन सांप को भी साथ ले लाए

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 19 Jun 2026 04:29 PM IST
A young man who went to catch a snake was bitten by the very same snake; when he was taken to the hospital, his family members brought the snake along with them.
संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद। शहर के भगत सिंह कॉलोनी में सांप पकड़ने पहुंचे एक युवक को उसी सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत अब खतरे से बाहर और सामान्य बताई जा रही है। परिजन सांप को भी डिब्बे में डालकर अस्पताल ले आए। हिसार के दुर्जनपुर निवासी सचिन को भगत सिंह कॉलोनी में एक घर में सांप निकलने की सूचना मिली थी। सचिन सांप पकड़ने का कार्य भी करता है। वह अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। लेकिन जब वह उसे डिब्बे में बंद कर रहा था, तभी सांप ने अचानक हाथ पर डस लिया। सांप के डसते ही परिजन और आसपास के लोग सचिन को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। सचिन के परिजन सांप को भी डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए। अस्पताल में सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और वह मरीजों व तीमारदारों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा। सचिन ने बताया कि वह लंबे समय से सांप पकड़ने का कार्य करता है। घटना के समय भी वह सांप को सुरक्षित तरीके से डिब्बे में डालने का प्रयास कर रहा था, लेकिन अचानक सांप ने पलटकर उसे डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: अमेठी में निजी नलकूप के टूटे तार से खेत में उतरा करंट, दो किसानों की मौत

19 Jun 2026

Video: रायबरेली में बदमाशों ने सराफा व्यापारी को गोली मारकर लूटे सात लाख के जेवर

19 Jun 2026

12 साल बेमिसाल: डॉ. जितेंद्र सिंह ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां

19 Jun 2026

Jammu: सफाई कर्मियों के समर्थन में उतरी बाजार एसोसिएशन, सरकार से जल्द समाधान की मांग

19 Jun 2026

Video: 'MLA की सैलरी घटाओ, सफाई कर्मचारियों की मदद करो', शगुन परिहार का बड़ा बयान

विज्ञापन

Kashmir: शोपियां में ओलावृष्टि का कहर, सेब की 95% फसल तबाह; किसानों ने मांगी तत्काल राहत

Jammu: रियासी में '12 साल बेमिसाल' कार्यक्रम का आयोजन, प्रदर्शनी से योजनाओं की दी जानकारी

19 Jun 2026
विज्ञापन

Kathua: कठुआ के बडाला में स्वच्छता की मुहिम, IRP बटालियन ने संभाली कमान

19 Jun 2026

Samba: सांबा में महाराजा गुलाब सिंह के राजतिलक दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

19 Jun 2026

Jammu: आनंद आश्रम पुल की खस्ता हालत से श्रद्धालु परेशान, महंत ने प्रशासन से लगाई गुहार

19 Jun 2026

मोगा के पास सड़क हादसे में एक बच्चे सहित तीन गंभीर घायल

कानपुर: महाराजपुर में नाले के पास मिला अज्ञात शव; करीब 15 दिन पुराना होने की आशंका

19 Jun 2026

ओवर स्पीड में दौड़ रही डबल डेकर बस एक्सप्रेसवे पर पलटी, 21 यात्री घायल

19 Jun 2026

Sagar: खुदाई में निकले 49 प्राचीन चांदी के सिक्के, थाना पहुंचकर शख्स ने दी जानकारी; ईमानदारी की हो रही तारीफ

19 Jun 2026

VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री- भ्रम फैला रहा विपक्ष

19 Jun 2026

फर्रुखाबाद: मक्का सूखने को लेकर विवाद, दबंगों की पिटाई से बुजुर्ग महिला की मौत

19 Jun 2026

VIDEO: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में सेंध, खिड़की की सरिया तोड़कर लाखों की चोरी

19 Jun 2026

Ujjain: एमपी के बीटेक पास लड़कों ने किया ऐसा कांड, दिल्ली तक पहुंचा मामला, पुलिस भी हैरान!

19 Jun 2026

30 दिन में लाइसेंस का दावा, छह माह बाद भी नहीं मंजूरी, बीआईएस को लेकर इंडस्ट्री मीटर में गूंजा उद्यमियों का दर्द

फिरोजपुर में आप के सीनियर नेता सुखराज मुख्यमंत्री मान के हक में उतरे

Jharkhand Rajya Sabha: राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद बैद्यनाथ राम ने अमर उजाला से बताई इनसाइड स्टोरी

19 Jun 2026

Ujjain: भांग से हुआ श्रृंगार, फिर बाबा श्रीमहाकाल को रमाई गई भस्म; दर्शन के लिए लगीं लंबी कतारें, गूंजे जयकारे

19 Jun 2026

शहीदी दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल, VIDEO

19 Jun 2026

दालमंडी में अवैध निर्माण पर 65 और जर्जर के नोटिस पर तोड़ गए 67 भवन; VIDEO

19 Jun 2026

बरेका गोल्फ टूर्नामेंट में चमके सुनील चौरसिया, बोले- निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी; VIDEO

19 Jun 2026

जन्मजात बीमारी है डुप्लेक्स किडनी का बनना; VIDEO

19 Jun 2026

लोहे की पाइप कार में घुसी, बैंककर्मी की जान बची; VIDEO

19 Jun 2026

कानपुर: वाहन की टक्कर से पति की मौत, घायल पत्नी तड़पती रही

18 Jun 2026

कानपुर: समस्या का वीडियो बनाने वाले लोगों को पार्षद ने दी धमकी

18 Jun 2026

सपा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला बोले- अबकी चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकेंगा पीडीए

18 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed