{"_id":"6a34e36bc1142f46ea04308c","slug":"video-voting-for-the-post-of-grain-market-president-has-begun-in-tohana-fatehabad-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में अनाज मंडी प्रधान पद के लिए वोटिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में अनाज मंडी प्रधान पद के लिए वोटिंग शुरू
अनाज मंडी कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को वोटिंग शुरू हो गई। चुनाव कमेटी सदस्य लक्ष्मण दास बंसल ने बताया कि दोपहर तक 185 मतदाता वोट डाल चुके हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस बल तैनात है।
मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। अंतिम मतदाता सूची में 334 आढ़तियों के नाम शामिल हैं। अग्रवाल भवन में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। मतदान के तुरंत बाद शाम को ही मतगणना कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
इस चुनाव में कई पदों पर सर्वसम्मति बन गई है। उपप्रधान पद पर राजेंद्र शर्मा और कैशियर पद पर राकेश गौतम का निर्विरोध चुना जाना तय है। सचिव पद पर भी स्थिति साफ हो गई। बलविंदर कुमार ने भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मदन लाल सैनी के समर्थन में नामांकन वापस ले लिया। इससे मदन लाल सैनी निर्विरोध सचिव चुन लिए गए।
असली मुकाबला प्रधान पद पर है। इस पद के लिए भगत सिंह और रोशन सैनी आमने-सामने हैं। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से ही अग्रवाल भवन में जुटे रहे। मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।