{"_id":"69bd86a551b7ddcac9070e30","slug":"traders-will-have-to-install-cameras-at-their-establishments-and-maintain-a-30-day-record-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150524-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: व्यापारियों को प्रतिष्ठानों पर लगाने होंगे कैमरे, रखना होगा 30 दिन का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: व्यापारियों को प्रतिष्ठानों पर लगाने होंगे कैमरे, रखना होगा 30 दिन का रिकॉर्ड
विज्ञापन
फतेहाबाद में एसपी व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में व्यापारियों व होटल संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में पेट्रोल पंप मालिक, आढ़ती, ज्वेलरी कारोबारी, शराब विक्रेता, बैंक प्रबंधक सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एसपी ने कहा कि बदलते समय के साथ अपराध के तरीके भी बदल रहे हैं ऐसे में व्यापारियों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाएं और उनकी रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखें। कैमरों की समय-समय पर जांच भी कराई जाए।
उन्होंने बताया कि ज्वेलरी शॉप, बैंक शाखाएं, पेट्रोल पंप, शराब ठेके और आढ़त बाजार संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। यहां प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड तैनात करने के साथ प्रवेश और निकास बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखना जरूरी है। बैठक में बैंक प्रतिनिधियों को नकद लेन-देन और एटीएम की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
वहीं शराब विक्रेताओं को ठेकों पर अनावश्यक भीड़ नियंत्रित करने और खासकर रात के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। इसके अलावा होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठानों का पंजीकरण संबंधित पोर्टल या एप पर अनिवार्य रूप से कराएं। साथ ही ठहरने वाले प्रत्येक यात्री का विवरण समय पर पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करें। निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Trending Videos