{"_id":"69dbd976319bd39d1a0384dd","slug":"dangras-aksh-is-winning-medals-in-boxing-aiming-to-play-in-olympics-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-151888-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डांगरा का अक्ष बॉक्सिंग में जीत रहा पदक, ओलंपिक खेलना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डांगरा का अक्ष बॉक्सिंग में जीत रहा पदक, ओलंपिक खेलना लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी अक्ष अपने स्कूल प्रिंसिपल व निदेशक के साथ। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। गांव डांगरा निवासी अक्ष (12) बॉॅक्सिंग खेल की बदौलत क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है। लिटिल एंजल मिलेनियम स्कूल में आठवीं कक्षा का विद्यार्थी अक्ष रोजाना सुबह-शाम अभ्यास करता है।
अब तक कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अक्ष स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुका है। अपने आप को फिट रखने के लिए अक्ष बॉक्सिंग के अभ्यास के साथ रुटीन प्लान को फॉलो करता है।
शरीर को सही रखने के लिए उसने जंक फूड से दूरी बनाई हुई है। सफलता के लिए अनुशासन और मेहनत उसकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। वह सुबह 5 से 7 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक कड़ी मेहनत करता है। अक्ष के पिता संदीप निजी नौकरी करते हैं जबकि माता गृहिणी हैं। अक्ष अपनी सफलता का श्रेय कोच महेश कुमार और स्कूल प्रबंधन को देते हैं। स्कूल निदेशक कर्मवीर ठाकुर और प्रिंसिपल ममता ने बताया कि अक्ष ने वर्ष 2024 में स्कूली प्रतियोगिता में जिला और प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
इसके अलावा वर्ष 2025 में गुरुग्राम में आयोजित सीबीएसई प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में उसने कांस्य पदक हासिल किया। वर्ष 2026 में बहादुरगढ़ में हुई सब जूनियर प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता। अक्ष अब जुलाई माह में होने वाली स्कूली प्रतियोगिता की तैयारी में जुटा है। उसका लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है।
Trending Videos