{"_id":"69dbd95bbc219a2d02059d38","slug":"i-am-short-tempered-i-cant-control-myself-if-someone-troubles-me-masoom-sharma-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-151886-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं गुस्सैल हूं, कोई परेशान करता है तो कंट्रोल नहीं होता : मासूम शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं गुस्सैल हूं, कोई परेशान करता है तो कंट्रोल नहीं होता : मासूम शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए गायक कलाकार मासूम शर्मा। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा से पूर्व हरियाणवी गायक मासूम शर्मा रविवार को चंडीगढ़ रोड स्थित न्यू प्रभाकर टाउन में पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने अपने कार्यक्रमों से जुड़े विवादों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कामयाबी के बारे में लोगों को प्रेरित किया कि मेहनत इतनी करो की भगवान भी मजबूर हो जाए आपको कामयाब बनाने के लिए।
मासूम शर्मा ने कहा कि वे थोड़े गुस्सैल स्वभाव के हैं, इसलिए उनको जल्दी गुस्सा आ जाता है। कई बार गुस्सा कंट्रोल नहीं हो पाता क्योंकि कुछ लोग स्थिति ऐसी बना देते हैं। मजबूरन उन्हें ऐसे लोगों को पलटकर जवाब देना पड़ता है। बाद में उन्हें उस स्थिति को भी स्पष्ट करना पड़ता है कि ऐसा क्यों हुआ।
शर्मा ने कहा कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में कामयाब होने के लिए किसी भी काम के लिए इतनी मेहनत करो कि परमात्मा की भी मजबूरी हो जाए कि हाथ पकड़कर कहे कि बहुत मेहनत कर ली अब तो कामयाब होना आपका हक बनता है। मासूम शर्मा ने 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली उनकी फिल्म लाइसेंस पर कहा कि यह ओवरसीज लेवल पर रिलीज होगी। इस फिल्म में गरीब आदमी का संघर्ष और उसके जीवन में आने वाली समस्याओं को दिखाया गया है।
इस दौरान उन्होंने गायकी में बढ़ती फूहड़ता पर कहा कि समाज में यह नहीं होनी चाहिए लेकिन कई बार जनता के हिसाब से भी कई गायकों को कहकर वे रुक गए। शर्मा ने कहा कि इसे रोकने के लिए समाज को जागरूक होना होगा। उन्होंने तर्क दिया कि यदि लोग ऐसे कार्यक्रमों को पसंद नहीं करेंगे तो वे अपने आप बंद हो जाएंगे।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई महिला कलाकार अश्लील नृत्य करती है और लोग उसे देखना बंद कर दें तो अश्लीलता खत्म हो सकती है। इसके लिए सिर्फ कलाकारों पर थोपने के बजाय समाज में जागरूकता बेहद आवश्यक है। टोहाना पहुंचने पर ब्राह्मण सभा से विक्रम प्रभाकर, ललित मोहन आदि ने उनका स्वागत किया।
Trending Videos