सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers in Kanhari village are troubled by smelly water

Fatehabad News: गांव कन्हड़ी में बदबूदार पानी से ग्रामीण परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Kanhari village are troubled by smelly water
गांव कन्हड़ी की गलियों में भरा तालाब से ओवरफ्लो हुआ गंदा पानीसंवाद
विज्ञापन
समैन। गांव कन्हड़ी में सरकारी स्कूल की तरफ जाने वाली सड़क पर तालाब बना हुआ है। इसका पानी ओवरफ्लो होकर गांव की गलियों में जमा हो रहा है। इस कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
Trending Videos


ग्रामीण सतपाल सिंह, कुलदीप, अमृतलाल, रामपाल, पवन, धर्मबीर, कर्मबीर, सुमित व मनछिंदर ने बताया कि गांव की फिरनी पर तालाब बना है। गांव की नालियों व नालों का गंदा पानी इस तालाब में पहुंचता है। इस कारण तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में आ रहा है। कुछ दिन पहले तक तालाब का यह बदबूदार पानी पेयजल सप्लाई में मिक्स होकर उनके घरों में पहुंच रहा था लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग इस समस्या का समाधान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार इस बदबूदार पानी में मच्छर पनपने लगे है जिससे गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना की तालाब के इस गंदे पानी को खेतों में सिंचाई के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए प्रशासन की ओर से स्थायी व्यवस्था किए जाने की जरूरत है।

-

तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गांव की गलियों में उनके घरों तक पहुंच रहा है। यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। उनकी प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

-सतपाल सिंह, ग्रामीण







-



गांव में सड़क किनारे बने तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में पहुंच जाता है। इस कारण गांव में मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ने लगा है। प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान करे।

-कुलदीप सिंह, ग्रामीण







-



तालाब के कारण उनके घरों के आसपास बदबू फैलने लगी है। इससे बीमारियां बढ़ने का खतरा भी बढ़ने लगा है। उनकी प्रशासन से मांग है कि गांव की इस समस्या का स्थायी हल किया जाए।

- रामफल सिंह, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed