सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women will be empowered through the Nari Shakti Vandan Act

Fatehabad News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं होंगी सशक्त

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Women will be empowered through the Nari Shakti Vandan Act
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद सुनीत
विज्ञापन
फतेहाबाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 देश में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह सांविधानिक संशोधन लोकसभा, राज्य विधानसभाओं एवं दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों का आरक्षण सुनिश्चित करता है।
Trending Videos


भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य व पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने रविवार को जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि यह अधिनियम न केवल महिलाओं के अधिकारों तक सीमित नहीं बल्कि एक सशक्त और समावेशी समाज निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं तो समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुग्गल ने कहा कि वैश्विक शोध भी यह साबित करते हैं कि महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी बढ़ने से अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ती है, आय में समानता आती है तथा समावेशी विकास को बल मिलता है। राजनीतिक भागीदारी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और कई स्थानों पर उनकी भागीदारी पुरुषों से अधिक है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला निर्णायक कदम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने की। जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी तथा मार्केट कमेटी फतेहाबाद के वाइस चेयरमैन इन्द्र गावड़ी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed