सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two people died and five were injured in a road accident

Haryana: हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर, मां-बेटे की मौत; पांच लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

फतेहाबाद में एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। शनिवार शाम को ये हादसा हुआ। 

Two people died and five were injured in a road accident
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गांव धांगड़ के पास शनिवार शाम नेशनल हाईवे पर तीन गाड़ियां एक-एक कर आपस में भिड़ गईं। हादसे में पंजाब के बठिंडा के पक्का कलां निवासी मां-बेटे की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए जिनमें से चार एक ही परिवार के हैं।

Trending Videos


घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया। शहर और सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार, पिकअप और ट्रेवलर बस को हाईवे से हटाकर आवागमन चालू करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नेशनल हाईवे पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इस वजह से हाईवे को वनवे किया गया है। शाम करीब सात बजे हिसार की तरफ से आ रही एक कार की आगे चल रही पिकअप से टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही ट्रैवलर गाड़ी कार से भिड़ गई। बताया जा रहा है कि ऐसा पिकअप चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में घायल कार सवार पक्का कलां निवासी अमर सिंह (22), निर्मला (50), हरप्रीत, पूजा व दो अन्य को स्थानीय नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने अमर सिंह और उनकी मां निर्मला को मृत घोषित कर दिया। हरप्रीत, पूजा व दो अन्य को रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप में फंसे चालक हिसार निवासी सुभाष को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया। ट्रैवलर के चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं हैं। ट्रेवलर पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थी। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। अभी किसी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed