{"_id":"6980e74b0bc287a7480adb7c","slug":"two-youths-returning-home-from-work-died-after-being-hit-by-a-bus-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148006-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बस की टक्कर से काम से घर लौट रहे दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बस की टक्कर से काम से घर लौट रहे दो युवकों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव नाढोड़ी के पास सोमवार देर शाम को रोडवेज बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवक भूना से गांव नाढोड़ी की ओर जा रहे थे। वहीं, बस नाढोड़ी से भूना की ओर जा रही थी। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम मंगलवार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में होगा।
गांव नाढोड़ी निवासी आजाद सिंह (18) और पवन कुमार (17) सोमवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नाढोड़ी से रोडवेज बस लेकर ड्राइवर भूना की तरफ जा रहा था। आरोप है कि रोडवेज ड्राइवर ने गलत साइड से बस चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। मगर डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पवन कुमार और आजाद सिंह भूना में लेमिनेशन की दुकान पर काम करते थे। पवन के पिता सतवीर उर्फ ननूराम की चार साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। आजाद का परिवार भी मजदूरी करता है।
Trending Videos