Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
pickup truck and a Brezza car collided in Tohana, Fatehabad; the drivers narrowly escaped injury.
{"_id":"6981d31384bc0aa9dc096824","slug":"video-pickup-truck-and-a-brezza-car-collided-in-tohana-fatehabad-the-drivers-narrowly-escaped-injury-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में पिकअप और ब्रेजा कार की टक्कर, बाल बाल बचे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में पिकअप और ब्रेजा कार की टक्कर, बाल बाल बचे चालक
शहर के चंडीगढ़ रोड पर एक पिकअप और बरेजा गाड़ी की टक्कर हो गई जिससे दोनों गाड़िया क्षतिग्रस्त हुई है। दोनों के मालिकों द्वारा एक दुसरे पर तेज रफ्तार से आने का आरोप लगाया है। इस हादसे में पिकअप चालक को मामूली चोट भी आई है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पिकअप चालक सुभाष ने बताया कि वह टोहाना से पंजाब के मूनक की तरफ जा रहा था उसकी गाड़ी में नेपकिन लेकर जा रहा था। तभी सामने से आ रही पांच गाड़ियों को क्रास करके बरेजा चालक आया जिसने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी है। इस हादसे में उनकी गाड़ी पलट गई है। गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है लेकिन उनको भी सिर और पैर में मामूली चोट आई है। उसने बताया कि बरेजा की रफ्तार तेज होने से हादसा हुआ है, पुलिस को सूचना दी हैं। पुलिस जांच कर रही है। बरेजा कार चालक जगदीप सिंह ने बताया कि वह पंजाब के गुरदासपुर से टोहाना आ रहा था और उसकी गाड़ी 70 की स्पीड में आ रही थी, पिकअप चालक ने गलत दिशा में गाड़ी चलाकर टक्कर मारी है जिससे उसकी गाड़ी को नुकसान हुआ है। उसने बताया कि प्रशाशन को कैमरे चेक करने चाहिए ताकि जिसकी गलती हो कार्यवाही की जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।