{"_id":"69817eed9d8c3302650f7d91","slug":"video-the-car-hit-two-bikes-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के दमकोरा रोड पर देर रात्रि एक स्विफ्ट कार चालक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना शहर पुलिस को दी गई, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है जबकि कार चालक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, शहर की तरफ से स्विफ्ट कार चालक आ रहा था जिसने सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी जिससे दो लोग घायल हो गए उसके बाद गाड़ी असंतुलित होने से दुकान के बाहर खड़ी मंदीप की बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी गई। दुकान मालिक मंदीप ने बताया कि कार चालक ने ड्रिंक की हुई थी और उसने पहले बाइक को टक्कर मारी जिससे एक व्यक्ति के पांव और दूसरे के सिर में चोट लगी है। कार चालक ने फिर उसकी दुकान के बाहर खड़ी बाइक को टक्कर मारी है जिससे उसके बाइक की टंकी टूट गई है। उसने बताया कि बाइक सवार घायलों को अस्पताल ले गए हैं जबकि कार चालक को पुलिस अपने साथ ले गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।