सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vehicles are parked under no-parking signs, causing daily traffic jams

Fatehabad News: नो-पार्किंग बोर्ड के नीचे ही खड़े कर रहे वाहन, हर दिन जाम की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vehicles are parked under no-parking signs, causing daily traffic jams
शहर के थाना रोड पर बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने की कोशिशों के बावजूद हालात संतोषजनक नजर नहीं आ रही। कई स्थानों पर लगाए गए नो-पार्किंग बोर्डों की ही अनदेखी हो रही है। वाहन चालक चेतावनी बोर्डों के ठीक नीचे ही अपने वाहन खड़े कर रहे हैं जिस कारण शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
Trending Videos


थाना रोड, लाल बत्ती रोड और जवाहर चौक पर हालात सबसे अधिक खराब हैं। इन व्यस्त इलाकों में पुलिस प्रशासन ने साइन बोर्ड लगाकर वाहन खड़ा करने पर रोक की सूचना दी हुई है। इसके बावजूद चालक दोपहिया, कार और व्यावसायिक वाहन सड़क किनारे ही नहीं बल्कि कई बार सड़क के बीच तक खड़े कर खरीदारी करने निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों की ऐसी लापरवाही के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिन के समय बाजारों में भीड़ बढ़ने पर स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। सड़क संकरी होने और दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से कई बार लंबा जाम लग जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में यातायात पुलिस की नियमित गश्त नहीं होने से वाहन चालकों में नियमों का डर कम हो गया है। पहले पीसीआर या राइडर टीम समय-समय पर गश्त कर सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटती थी या उन्हें हटवाती थी, मगर अब वैसी सख्ती कम दिखाई देती है।

थाना रोड शहर का महत्वपूर्ण मार्ग है, जो कई प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ता है। यहां लगने वाले जाम से आम लोगों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। कई बार एम्बुलेंस तक जाम में फंस जाती है जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत आती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए और बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, तभी इस समस्या से राहत मिल सकती है।

----

दुकानदारों व राहगीरों की मांग

जवाहर चौक के दुकानदार गुरदीप सिंह, विकास कुमार, नमन, कृष्ण, सोहित, अजय आदि ने बताया कि पुलिस की ओर से नो-पार्किंग के बाेर्ड तो लगा दिए गए है लेकिन फिर भी लोग बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर रहे है। चालक गाड़ी खड़ी करके बाजार में खरीदारी करने के लिए निकल जाते है। जिस कारण उनके पास आने वाले दुकानदारों काे अपने वाहन खड़ा करने में दिक्कत आती है।

----

यातायात पुलिस की ओर से बाजार में लगातार गश्त की जाती है। जो चार पहिया वाहन गलत तरीके से खड़े होते हैं उनके चालान भी किए जाते हैं।

- जय सिंह, प्रभारी यातायात पुलिस फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed