{"_id":"69ae816f67b3f9d2fb09bb67","slug":"video-bajrang-garg-attacked-bjp-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बीजेपी पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बीजेपी पर बोला हमला
हरियाणा में तहसील, जीएसटी विभाग और एक्साइज विभाग भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके है, हरियाणा के सीएम मेरे सामने आए तो प्रत्येक विभाग की पोल खोल दूंगा। यह बात हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत में कही। गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया है उसमें व्यापारियों के लिए कुछ नहीं है सिर्फ टैक्स बढ़ाने का काम किया है। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि देश व प्रदेश का व्यापारी व उद्योगपति रात-दिन मेहनत करके सरकार को करोड़ों रुपए का टैक्स दे रहा है। सरकार को व्यापारी जो भी टैक्स जमा करवाए उस टैक्स का 5 प्रतिशत कमीशन प्रोत्साहन के रूप में सरकार को व्यापारियों को देना चाहिए जबकि व्यापारियों द्वारा जनता से टैक्स इकट्ठा करने के लिए सीए, बैंक चार्ज, मुनीम, स्टेशनरी चार्ज आदि सारे खर्चे अपने घर से करता है अगर बिलिंग व लेन-देन में कोई गलती हो जाए तो व्यापारियों को सेवा शुल्क के रूप में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने की जरूरत है ताकि जो लाखों युवा पीढ़ी बेरोजगार घूम रहे हैं उनका रोजगार मिल सकें। हरियाणा में बेरोजगारी व अपराध के मामले में देशभर में अव्वल स्थान पर है। हरियाणा में खुले आम नशे का व्यापार फल-फूल रहा है, जिसके कारण युवा पीढ़ी नशे के दल-दल में धस्ती जा रही है। नशा मीठा जहर है जो हमारे युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। सरकार को अपराध व नशे पर रोक लगाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए। देश व प्रदेश में नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ सरकार को फांसी की सजा का कानून बनना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी नशे का व्यापार करने की हिम्मत ही ना कर सकें। सरकार को अपराध को खत्म करने के लिए अपराधियों के पक्का चीरा लगाने की जरूरत है। जो भी अपराधी फायरिंग करके फिरौती मांग रहे हैं सरकार को उन अपराधियों पर उसी हिसाब से जवाबी कार्रवाई करके अपराध को खत्म करने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रधान राजेंद्र ठकराल, प्रदेश प्रवक्ता पवन वधवा, अग्रवाल सभा प्रधान रमेश गोयल, युवा प्रधान जॉनी मेहता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।