{"_id":"69ae691fceab9fa352084098","slug":"video-electricity-workers-protest-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: एसडीओ के मनमाने रवैये के खिलाफ बिजली कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: एसडीओ के मनमाने रवैये के खिलाफ बिजली कर्मियों का प्रदर्शन
उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) सिटी सब-डिवीजन के प्रांगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन का विरोध प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सोमवार सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटे का रोष प्रदर्शन कर निगम और अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब-यूनिट प्रधान अशोक कुमार ने की, जबकि मंच संचालन सचिव सतबीर सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से यूनिट संगठनकर्ता मंजीत जागलान (एएफएम) मौजूद रहे।
मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रधान अशोक कुमार ने एसडीओ सिटी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने मनमाने रवैये के चलते कर्मचारियों से 12-12 घंटे ड्यूटी करवा रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। इसके अतिरिक्त, सिटी सब-डिवीजन में पर्याप्त संख्या में जेई होने के बावजूद एक लाइनमैन को चार्ज दिया गया है, जो विभागीय कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।