{"_id":"6a6132b7d8e727afc90ae6ce","slug":"youth-protest-march-against-drug-abuse-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-157839-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशे के विरोध में युवाओं का रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशे के विरोध में युवाओं का रोष मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना। शहर में बढ़ते नशे और चिट्टे के कथित कारोबार के विरोध में बुधवार को शहीद भगत सिंह नौजवान सभा और पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के बैनर तले युवाओं ने रोष मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
प्रदेश स्तरीय नेता मनदीप नथवान के नेतृत्व तथा ब्लॉक प्रधान मनजीत सिंह और प्रधान डॉ. रोहित की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर से लघु सचिवालय तक मार्च निकाला।
प्रदर्शन के बाद युवाओं ने नायब तहसीलदार अनिल शर्मा को डीएसपी जय भगवान के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर के कई गली-मोहल्लों में चिट्टे की बिक्री हो रही है लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
नथवान ने कहा कि नशे का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों के बावजूद नशा तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारियों के सहयोग से टोहाना बंद का आह्वान किया जाएगा।
ब्लॉक प्रधान मनजीत पूर्णमाजरा ने कहा कि नौजवान सभा की ओर से नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार ने ज्ञापन को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नशे पर अंकुश नहीं लगा तो सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सहयोग से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।