{"_id":"69e7820669f9870cb10bfbe7","slug":"footage-of-jjp-leader-ravi-ahuja-arrest-in-gju-controversy-goes-viral-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू विवाद: जजपा नेता रवि आहूजा की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल, CIA इंचार्ज पिस्तौल लेकर घर में घुसते दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू विवाद: जजपा नेता रवि आहूजा की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल, CIA इंचार्ज पिस्तौल लेकर घर में घुसते दिखे
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 21 Apr 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार
दुष्यंत चौटाला ने रवि आहुजा की पोस्ट को शेयर कर लिखा- हरियाणा के हालात देखिए। एक आम नागरिक को सुबह 4 बजे गन लोड करके पुलिस कस्टडी में लेने पहुंचती है।
वायरल फुटेज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जीजेयू विवाद मामले में जजपा नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर एक नया सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। जजपा की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में रवि आहूजा ने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज वायरल करते हुए एक पोस्ट भी की है। 2024 में हिसार विधानसभा से जजपा प्रत्याशी रहे रवि आहूजा ने लिखा- मैं आम व्यापारी हूं। न मेरे खिलाफ केस, न एफआईआर, न शिकायत। पुलिस आधी रात बाद पिस्टल में गोलियां भरकर मेरे घर में घुसी।
ऐसा लगा एनकाउंटर करने वाले हैं। मेरे ऊपर बंदूक तानने वाला पवन कुमार है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रवि आहूजा की पोस्ट को शेयर किया है। रविंद्र कुमार उर्फ रवि के घर पुलिस ने उनके कैंसर पीड़ित पिता की मौजूदगी में उन्हें गन पॉइंट पर लिया और घर से डीवीआर उठा ले गए।
रवि आहूजा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे साथियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। जजपा पूर्व अध्यक्ष तरुण गोयल के घर सुबह करीब 5:30 बजे छापेमारी की गई। विरोध करने पर उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज की गई। एससी सेल के अध्यक्ष विजेंद्र धानक के गांव दुर्जनपुर स्थित घर में पुलिस ने सोते हुए बच्चों के साथ बदसलूकी करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। जितेंद्र श्योराण के घर की अलमारियों तक की तलाशी ली गई। उनकी पत्नी के साथ भी बदसलूकी की गई। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी पुलिस अधिकारियों डीएसपी कमलजीत, इंस्पेक्टर पवन, एसआई अमरजीत के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। विजेंद्र धानक के मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी भेजा है। रवि आहुजा ने बताया कि जजपा ने पंचकूला में हुई बैठक में फैसला हुआ कि 27 अप्रैल को हिसार में छात्र हित महापंचायत बुलाई है।
दुष्यंत चौटाला ने रवि आहुजा की पोस्ट को शेयर कर लिखा- हरियाणा के हालात देखिए। एक आम नागरिक को सुबह 4 बजे गन लोड करके पुलिस कस्टडी में लेने पहुंचती है। उस व्यक्ति पर आज तक कोई पर्चा नहीं है। ऐसे में न्याय की क्या उम्मीद की जाए ? हरियाणा सरकार से तो बिल्कुल भी नहीं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X