सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Four-year-old boy dies after auto-rickshaw overturns

Haryana: खेल-खेल में चलते ऑटो का बच्चे ने दबाया एक्सीलेटर, पलटा वाहन; चार साल के मासूम की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 20 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Four-year-old boy dies after auto-rickshaw overturns
Accident demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

रेवाड़ी शहर की सनसिटी कॉलोनी में खेल-खेल में चलते ऑटो का बच्चे ने एक्सीलेटर दबा दिया। ऑटो पलटने से चार साल के मासूम कार्तिक की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब एक ऑटो चालक अपने वाहन को चालू हालत में छोड़कर पास की दुकान पर सामान लेने चला गया था। इसी दौरान ऑटो में बैठा कार्तिक गलती से एक्सीलेटर दबा बैठा, जिससे ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। 

Trending Videos


हादसे में मासूम ऑटो के नीचे दब गया। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन खड़ा करने की बात सामने आई है। सनसिटी निवासी पंकज ने बताया कि उनका चार वर्षीय भतीजा कार्तिक यूकेजी में पढ़ता था। स्कूल से लौटने के बाद उनकी भाभी ने उसे पास की दुकान से कुछ सामान लेने भेजा था। दुकान के पास ही पड़ोसी दिवेंद्र का ऑटो खड़ा था, जो चालू हालत में था। कार्तिक ऑटो में चढ़ गया और खेल-खेल में एक्सीलेटर दबा दिया, इससे वाहन तेजी से आगे बढ़ा और सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू
मृतक के चाचा पंकज ने बताया कि कार्तिक के पिता लोकेश एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत हैं। कार्तिक की एक छोटी बहन भी है। उन्होंने ऑटो चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है कि वाहन को चालू हालत में छोड़ना इस हादसे का मुख्य कारण बना। सिटी थाना पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed