फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana ACB Chief Arshinder Chawla falls victim to fraudsters

हरियाणा के एसीबी प्रमुख बने ठगों का शिकार: शातिरों ने फेसबुक आईडी की हैक, मैसेज कर मांगे पैसे

Thu, 13 Aug 2026 10:59 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 13 Aug 2026 10:59 AM IST
सार

साइब ठगों ने हरियाणा के एसीबी प्रमुख को अपना शिकार बनाया। इसकी जानकारी खुद आईपीए अधिकारी  अरशिंदर चावला ने फेसबुक पोस्ट कर दी। 

विज्ञापन
Haryana ACB Chief Arshinder Chawla falls victim to fraudsters
डॉ. अरशिंदर चावला, एसीबी प्रमुख हरियाणा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. अरशिंदर चावला की फेसबुक आईडी हैक होने का मामला सामने आया है। हैकरों ने उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को निशाना बनाते हुए नकली फेसबुक आईडी के जरिए मदद के नाम पर पैसे मांगने शुरू कर दिए। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने खुद दी जानकारी 
मामले की जानकारी मिलने के बाद चावला ने खुद फेसबुक पर पोस्ट कर लोगों को सतर्क किया है। चावला के पास डीजी जेल की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है। डॉ. चावला के परिचित एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि किसी नकली फेसबुक प्रोफाइल से उनसे संपर्क किया गया और उधार के तौर पर पैसे मांगे गए। इसके बाद अधिकारी ने मामले की जानकारी सार्वजनिक करते हुए अपने संपर्क में रहने वाले लोगों को ऐसे संदेशों और पैसों की मांग से सावधान रहने को कहा।
विज्ञापन


लोगों से सतर्कता बरतने की अपील 
 चावला ने लोगों से अपील की कि यदि उनके नाम से किसी नए या संदिग्ध फेसबुक अकाउंट से दोस्ती का अनुरोध, संदेश अथवा आर्थिक मदद की मांग आती है तो उस पर भरोसा न करें। किसी भी तरह का भुगतान करने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन पर संपर्क कर इसकी पुष्टि करें। मामले के सामने आने के बाद साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया पर वरिष्ठ अधिकारियों की पहचान का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने के तरीके को लेकर भी सतर्कता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed