फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Surya Nagar dairy operator murder case Police arrest two more accused

सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड: पुलिस ने दो और आरोपी किए गिरफ्तार, 14 को सभी टोल प्लाजा को बंद करने का एलान

Thu, 13 Aug 2026 09:06 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 13 Aug 2026 09:06 AM IST
सार

डेयरी संचालक जीवन की 4 अगस्त की सुबह कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की थी। पुलिस अभी तक इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
Hisar Surya Nagar dairy operator murder case Police arrest two more accused
गजेंद्र उर्फ गजु पंडित पुत्र हरिकिशन वासी भाटला व साहिल पुत्र वेद प्रकाश वासी सिंघवा राघो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूर्य नगर डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिंघवा राघो निवासी साहिल और भाटला निवासी गजेंद्र उर्फ गज्जू पंडित शामिल हैं। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार किए थे। 

विज्ञापन


बुधवार को इस मामले में महापंचायत आयोजित की गई थी। इस दौरान फैसला लिया गया था कि 14 अगस्त सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक प्रदेश के सभी टोल प्लाजा एकत्रित होकर प्रदर्शन किया जाएगा और हाईवे जाम किया जाएगा। अगर सरकार इस मामले में फिर भी ठोस कदम नहीं उठती है तो 15 अगस्त को हांसी में सीएम के कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। इस हत्याकांड को हुए 9 दिन हो चुके हैं और अभी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed