फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Full-dress rehearsal for the Independence Day celebrations in Hisar

Hisar: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल, गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में होगा जिला स्तरीय आयोजन

Thu, 13 Aug 2026 08:51 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 13 Aug 2026 08:51 AM IST
सार

हिसार के बरवाला में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में नलवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे।

विज्ञापन
Full-dress rehearsal for the Independence Day celebrations in Hisar
गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त महेंद्र पाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर वीरवार को फुल ड्रेस रिहर्सल डीसी। डीसी महेंद्र पाल, एडीसी शालिनी चेतल सहित अन्य अधिकारी इसका निरीक्षण करेंगे। बारिश की संभावनाओं के चलते महाबीर स्टेडियम की बजाए महाविद्यालय में यह आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, बरवाला में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में नलवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त महेंद्र पाल गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय स्थित समारोह स्थल का जायजा लेंगे। अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे। समारोह स्थल की साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बिजली सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed