फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   High humidity increases discomfort; light rain likely in the state on the 14th and 15th, with a monsoon break starting from the 16th.

Hisar News: उमस ने बढ़ाई बेचैनी, 14-15 को प्रदेश में हल्की बारिश के आसार, 16 से मानसून ब्रेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
High humidity increases discomfort; light rain likely in the state on the 14th and 15th, with a monsoon break starting from the 16th.
हिसार। हरियाणा और एनसीआर में मानसून की गतिविधियां फिर कमजोर पड़ गई हैं। इस कारण लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल हैं। बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 13 अगस्त को कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी-दक्षिणी राजस्थान के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 14 और 15 अगस्त को हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के दक्षिणी व कुछ पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में राजस्थान की ओर खिसक गई है। इसके कारण हरियाणा में बारिश की गतिविधियां कम हुई हैं। बुधवार को मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। मानसून टर्फ बीकानेर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके हरियाणा से थोड़ा दूर होने के कारण बारिश में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 16 अगस्त के बाद टर्फ के तराई क्षेत्रों की ओर बढ़ने से हरियाणा में फिर मानसून ब्रेक की स्थिति बन सकती है। इस दौरान उत्तरी जिलों में कुछ बारिश की संभावना रहेगी।

24 घंटे में 4 से 6 डिग्री चढ़ा तापमान
बुधवार को प्रदेश में लगभग सूखा रहा। केवल मेवात में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। हिसार में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। गुरुग्राम में सबसे अधिक 37.1 डिग्री और रोहतक में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed