फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sanitation system in the city has collapsed.

Hisar News: शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई

Thu, 13 Aug 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 13 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system in the city has collapsed.
नारनौंद। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से नारनौंद शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। गलियों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

कचरा सड़ने से दुर्गंध फैल रही है और गर्मी व उमस के बीच लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कचरे के आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा भी लगा रहता है।
धरने की अध्यक्षता नसीब सिंह और रणधीर कपाड़ो ने संयुक्त रूप से की जबकि मंच संचालन इकाई प्रधान मंसाराम ने किया। ब्लॉक उपप्रधान रमेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी 8 अप्रैल से 13 मई तक 37 दिन हड़ताल कर चुके हैं। 13 मई को सरकार और यूनियन के बीच समझौता हुआ था और 17 मांगों पर सहमति बनी थी। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों को दोबारा आंदोलन करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समझौते में करीब 13,500 नगर पालिका सफाई कर्मचारियों और लगभग 1,250 अग्निशमन कर्मचारियों को नियमित करने की मांग शामिल थी। फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद फायर फाइटर रणवीर सिंह और भविचनद शर्मा के परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग पर भी सहमति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक सम्मेलन में नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने प्रदेशभर में हड़ताल 15 अगस्त तक बढ़ाने की घोषणा की। स्थानीय लोगों ने जल्द समाधान की मांग की।

धरने पर बार एसोसिएशन नारनौंद के प्रधान ज्ञानप्रकाश लोहान, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से मास्टर सतबीर लोहान, ग्रामीण सफाई कर्मचारी ब्लॉक प्रधान सतीश कुमार भैणी अमीरपुर सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed