फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana BJP prepares for vibhajan vibhishika diwas

विभाजन विभीषिका दिवस: भाजपा ने हरियाणा में सौंपी जिम्मेदारियां, 26 प्रवक्ताओं की सूची जारी

Sun, 09 Aug 2026 02:42 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2026 02:42 PM IST
सार

आयोजन को प्रभावी ढंग से कराने के लिए प्रदेश को 14 जिला समूहों में बांटकर जिला प्रमुख नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Haryana BJP prepares for vibhajan vibhishika diwas
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 के आयोजन को लेकर भाजपा हरियाणा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से मुख्य वक्ताओं और आयोजन की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। सूची में सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, अनिल विज, डॉ. कृष्ण मिढा, राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, ओम प्रकाश धनखड़, प्रो. जगदीश मुखी समेत 26 प्रमुख वक्ताओं के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


इनमें पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व कुलपति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग भी हैं। आयोजन को प्रभावी ढंग से कराने के लिए प्रदेश को 14 जिला समूहों में बांटकर जिला प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। घनश्याम अरोड़ा को पंचकूला-अंबाला, रोजी मलिक को कुरुक्षेत्र-करनाल, प्रमोद विज को हांसी-दादरी और ललित बत्रा को रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


इसी तरह अलग-अलग जिला समूहों की जिम्मेदारी जगमोहन आनंद, भारत भूषण मिड्डा, विशाल सेठ, निखिल मदान, गार्गी कक्कड़, हरविंद कोहली, धनेश अधलखा-प्रवीण जोशी बत्रा, प्रवीण पोपली, कैलाश भगत और तिलक राज मल्होत्रा को सौंपी गई है। वहीं, आयोजन की निगरानी के लिए सात क्लस्टर प्रमुख बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कृष्ण मिढा, संजय भाटिया, मनीष ग्रोवर, सुभाष सुधा-विनोद भयाना, सीमा त्रिखा, बोध राज सीकरी और जगदीश चोपड़ा को अलग-अलग जिलों के समूह की जिम्मेदारी दी गई है। आयोजन समिति के सचिव जगदीश चोपड़ा के अनुसार ये नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और समिति संयोजक बोध राज सीकरी के निर्देश पर की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed