सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana breaks 11-year record for April rainfall Weather News

Haryana Weather: 11 साल बाद अप्रैल में हुई रिकॉर्ड बारिश, फिर भी रहा गर्म; इस शहर का तापमान गया 44 पार

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा में अप्रैल माह में बारिश का 11 साल का रिकॉर्ड टूटा है।  बावजूद इसके अप्रैल माह काफी गर्म रहा इस दौरान अधिकतम तापमान 44 पार चला गया।  

Haryana breaks 11-year record for April rainfall Weather News
Haryana Weather - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अप्रैल महीने में कभी बारिश तो कभी लू के हालात बने। 11 साल बाद अप्रैल में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। साल 2026 में 17.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 80 फीसदी ज्यादा दर्ज की गई जबकि सामान्य औसत 9.5 मिमी है।

Trending Videos


इससे पहले साल 2015 में दो गुनी बारिश यानी 34.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। यह सामान्य से 374 फीसदी ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल की शुरुआत और आखिरी में पांच से छह पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से अप्रैल के महीने में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 2025 में 6.6, 2024 में 4.0, 2023 में 14.5, 2022 में 0.6, 2021 में 4.5, 2020 में 7.7, 2019 में 11.5, 2018 में 10.5, 2017 में 3.7, 2016 में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 27 साल में सबसे ज्यादा बारिश 2015 में ही दर्ज की गई है। हालांकि जब-जब बारिश हुई तो तापमान पर अच्छा फर्क देखा गया। अप्रैल के शुरुआत और आखिरी दिनों में बारिश से तपिश व लू से लोगों को मुक्ति मिली। 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बारिश नहीं हुई, जिसकी वजह से तपिश बढ़ती चली गई और तापमान 44 डिग्री के पार चला गया। इस दौरान 21 से लेकर 27 अप्रैल तक लू चलती रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कुरुक्षेत्र व महेंद्रगढ़ में 300 फीसदी ज्यादा बारिश हुई
जिलेवार स्थिति देखें तो महेंद्रगढ़ (324%) में सबसे ज्यादा बारिश अप्रैल में दर्ज की गई है। महेंद्रगढ़ 26.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, कुरुक्षेत्र में (301%), नूंह में 263 फीसदी और रेवाड़ी में (260%) जैसे जिलों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, सोनीपत में सबसे कम सोनीपत (-44%) और यमुनानगर (-15%) में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

बारिश के बावजूद गर्म रहा अप्रैल
बारिश के बावजूद अप्रैल काफी गर्म रहा। अंबाला में अधिकतम तापमान 41.9, करनाल में 42.8, हिसार में 43.4 और रोहतक में 44.4 डिग्री तापमान दर्ज किया। मौसम विभाग के मुताबिक हिसार में अप्रैल में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 2017 व 2022 में 45 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि इस दौरान अप्रैल के किसी भी दिन तापमान 45 डिग्री नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed