सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Health Minister Aarti Rao met 12th class topper Deepika

Rewari: 12वीं की टॉपर दीपिका से मिलीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 13 May 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

मंत्री आरती राव ने कहा कि दीपिका की मेहनत, लगन और अनुशासन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

Health Minister Aarti Rao met 12th class topper Deepika
मंत्री आरती राव ने की हरियाणा टॉपर से मुलाकात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में प्रदेशभर में टॉप करने वाली छात्रा दीपिका को शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्य मंत्री चिल्हड़ स्थित विवेकानंद स्कूल पहुंचीं, जहां उन्होंने दीपिका और उसके परिवार से मुलाकात कर इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।
Trending Videos


रेवाड़ी जिले के जाट गांव की बेटी दीपिका ने पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मंत्री आरती राव ने कहा कि दीपिका की मेहनत, लगन और अनुशासन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। दीपिका ने बताया कि उसका सपना यूपीएससी परीक्षा पास कर देश सेवा करने का है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed