{"_id":"6a044d71220909a0e0039ced","slug":"blood-stained-body-of-a-warehouse-employee-recovered-near-jahangirpur-village-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahadurgarh: जहांगीरपुर गांव के पास वेयरहाउस कर्मचारी का लहूलुहान शव बरामद, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahadurgarh: जहांगीरपुर गांव के पास वेयरहाउस कर्मचारी का लहूलुहान शव बरामद, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 13 May 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार
मृतक की पहचान बेरी निवासी विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विकास जहांगीरपुर गांव स्थित एक वेयरहाउस में नौकरी करता था।
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जहांगीरपुर गांव के पास एक वेयरहाउस कर्मचारी का शव संदिग्ध और लहूलुहान हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं और पास ही खून से सना एक भारी पत्थर मिला है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
दो दिन से लापता था युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बेरी निवासी विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विकास जहांगीरपुर गांव स्थित एक वेयरहाउस में नौकरी करता था। वह पिछले दो दिनों से घर से लापता था और परिवार वाले लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन आज उसका खून से लथपथ शव बरामद होने से परिवार में कोहराम मच गया।
खून से सना पत्थर बरामद, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक, विकास के सिर पर किसी भारी वस्तु से कई वार किए गए हैं जिससे गहरे घाव हो गए हैं। शव के ठीक पास पड़ा खून से सना पत्थर इस बात की आशंका जता रहा है कि संभवतः उसी पत्थर से कुचलकर उसकी बेरहमी से जान ली गई है।
Trending Videos