Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
On the 13th day of the strike in Bahadurgarh, sanitation workers intensify their protests, raising slogans against the government over their demands.
{"_id":"6a0416576b530cc5000ce535","slug":"video-on-the-13th-day-of-the-strike-in-bahadurgarh-sanitation-workers-intensify-their-protests-raising-slogans-against-the-government-over-their-demands-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में हड़ताल के 13वें दिन सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में हड़ताल के 13वें दिन सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी
नगर परिषद बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 13वें दिन भी जारी रही। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कच्चे, पक्के और ठेकेदारी सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार 5 और 10 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने तथा अन्य मांगों को लागू करने की मांग उठाई।
धरने के दौरान कर्मचारियों ने भूख हड़ताल के दौरान मृत हुए सफाई कर्मचारी राजेश पुत्र प्रताप सिंह को “शहीद” बताते हुए उनके परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही अग्निशमन विभाग फरीदाबाद के शहीद कर्मचारियों को भी श्रद्धांजलि दी गई। बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।