सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A clerk from the Irrigation Department committed suicide by hanging.

Hisar News: सिंचाई विभाग के क्लर्क ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A clerk from the Irrigation Department committed suicide by hanging.
विज्ञापन
हिसार। सिंचाई विभाग में क्लर्क के तौर पर कार्यरत नहर कॉलोनी में रहने वाले 38 वर्षीय विक्रांत ने शनिवार को फंदा लगाकरआत्महत्या कर ली। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल ले गई। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। विक्रांत मूल रूप से गांव जाखोद खेड़ा का रहने वाला था। उनके भाई विनोद ने बताया कि उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। दो दिन पहले ही पत्नी बच्चों के साथ बरवाला अपने मायके गई थी। घटना के दिन शाम को विक्रांत अंदर कमरे में गया जबकि मां घर के बाहर बैठी रही। जब मां ने अंदर जाकर देखा तो विक्रांत का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed