सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain and hailstorm due to the effect of Western Disturbance

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और ओलावृष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm due to the effect of Western Disturbance
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के 6 जिलों में हल्की बारिश हुई। इस दौरान करनाल, यमुनानगर औप रोहतक आदि में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में विक्षोभ का असर रहेगा।
Trending Videos

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 31 जनवरी की रात सक्रिय हुए विक्षोभ के असर से रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। इस विक्षोभ के असर से पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा के हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव के पश्चिमी, उत्तरी, पूर्वी व मध्यवर्ती जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। वहीं, अन्य जिलों में बादल छाए रहे। मंगलवार दोपहर तक इस विक्षोभ का असर रहेगा। इस दौरान उत्तरी व पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना रहेगी। वहीं, अन्य जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां हुई बारिश
अंबाला-2.0 एमएम
करनाल-1.2 एमएम
पानीपत-0.5 एमएम
रोहतक-6.0 एमएम
सोनीपत-0.5 एमएम
यमुनानगर-0.5 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed