{"_id":"69cad09ccc9e504bad02218a","slug":"a-student-on-a-walk-was-hit-by-a-speeding-car-and-died-hisar-news-c-21-hsr1020-839766-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सैर पर निकली छात्रा को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सैर पर निकली छात्रा को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
शकीना
विज्ञापन
हिसार। बरवाला में बनभौरी रोड पर रविवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने 12वीं की छात्रा को टक्कर मार दी। इससे छात्रा बुरी तरह घायल हो गई जबकि परिवार के बाकी लोग सड़क के किनारे कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इस हादसे में छात्रा की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
बरवाला के वार्ड नंबर छह निवासी रामफल ने बताया कि उसकी बेटी शकीना 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। वह रोजाना अपनी मां संतोष और परिवार के अन्य लोगों के साथ सैर करने जाती थी। रविवार शाम को भी परिवार के पांच सदस्य बनभौरी रोड पर सैर के लिए गए थे। जब वे धर्मशाला से थोड़ी दूरी पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बेटी शकीना को टक्कर मार दी। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो परिवार के लोग घबराकर सड़क किनारे कूद गए। यदि वे ऐसा नहीं करते तो उन्हें भी कार की टक्कर लग सकती थी।
इसके बाद कार चालक मौके से भाग गया। टक्कर के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बरवाला थाना पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सोमवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया। बरवाला थाने के एसएचओ करमजीत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos