सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Assurance of No Arrests Received; Proposed Mahapanchayat on April 2nd Postponed

Hisar News: गिरफ्तारी न होने का मिला आश्वासन, 2 अप्रैल को प्रस्तावित महापंचायत स्थगित

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 31 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Assurance of No Arrests Received; Proposed Mahapanchayat on April 2nd Postponed
विज्ञापन
हिसार। किसान संगठनों ने 2 अप्रैल को लघु सचिवालय पर प्रस्तावित महापंचायत को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय संगठन के प्रतिनिधि मंडल की सोमवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशांक कुमार सावन से मुलाकात के बाद लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी किसान को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
Trending Videos

किसान नेताओं ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि नोटिस गलती से जारी हुए थे और सभी मुकदमों को वापस लिया जा चुका है। प्रदेश सरकार की ओर से मुकदमों की कैंसिलेशन रिपोर्ट भी किसानों को प्रदान की गई। सभी मामलों में 4 अप्रैल को सुनवाई होनी है और किसान संगठनों की ओर से वकील अपना पक्ष रखते हुए रिपोर्ट की प्रति अदालत में जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लघु सचिवालय गेट पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति के महासचिव संदीप सिवाच, एडवोकेट विक्रम मित्तल, किसान नेता दिनेश सिवाच, भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा और संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सरदानंद राजली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed