फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agriculture Minister Shyam Singh Rana strange statement Cow dung has power to survive even nuclear power

ये क्या बोल गए मंत्री: श्याम सिंह राणा का अटपटा बयान- बोले- गाय के गोबर में परमाणु शक्ति से भी बचने की ताकत

Mon, 23 Dec 2024 08:28 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Dec 2024 08:28 PM IST
सार

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने परमाणु शक्ति से बचने का तरीका बताया है। उनके अनुसार गाय का गोबर लोगों को परमाणु शक्ति से बचा सकता है। क्योंकि गाय के गोबर में बहुत ताकत है।

विज्ञापन
Agriculture Minister Shyam Singh Rana strange statement Cow dung has power to survive even nuclear power
संबोधित करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (एचएयू) में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अटपटा बयान दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि दुनिया के अंदर परमाणु का खतरा तो है ही, उससे कैसे बचोगे ? उसमें भी गाय ही काम करेगी। अगर कोई कच्चा मकान बना ले उसमें गाय के गोबर से लीप ले तो आप परमाणु शक्ति से भी बचोगे। बीमारियों से भी बचोगे। इसका ज्ञान हमारे देश में ही है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि पहले हम अपने घर व चूल्हे को गाय के गोबर से लीपते थे। जब हम बुजुर्गों से पूछते थे कि भैंस के गोबर से क्यों नहीं लीपते तो हमें बताया जाता था कि गाय के गोबर में जो गुण हैं वह भैंस के गोबर में नहीं हैं। भैंस के दो कटड़े बड़े होकर एक साथ नहीं बैठ सकते वो लड़ेंगे।
विज्ञापन




गाय के दस बछड़े भी बड़े होकर बैठते हैं। अब आप समझो दूध में अंतर है या नस्ल में। गाय में सभी गुण हैं। देसी गाय को ही अपनाना चाहिए। काली गाय के दूध में गुण नहीं हैं। देसी गाय के दूध से सेहत भी बनाएं उसके गोबर से खेती भी करें। उससे खेत का उपजाऊपन बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि बहुत सारे लोग अमेरिका जाने के लिए लगे रहते हैं। हमें दूसरे देशों की नकल नहीं करनी चाहिए। अमेरिका का तो कोई इतिहास नहीं है। भारत का सतयुग, द्वापर और त्रेता युग का इतिहास है। दुनिया में सारा इतिहास भारत है। हमारा देश महान है। मोदी का सपना पूरा करेंगे देश को विश्व गुरु बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed