फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Candlelight march held in protest against the insult to Vande Mataram.

Hisar News: वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Mon, 17 Aug 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 17 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Candlelight march held in protest against the insult to Vande Mataram.
हांसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की तरफ से अपमान करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हांसी में कैंडल मार्च और प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च आंबेडकर चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लाल सड़क स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचा।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत का अपमान किया है। सोनिया गांधी ने वंदे मातरम् का अपमान किया है। पूरे देश में रोष जताते हुए कैंडल मार्च निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का सम्मान किया जाना चाहिए। वंदे मातरम् के साथ अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री धर्मबीर रतेरिया ने कहा कि वंदे मातरम् देश के गौरव और सम्मान से जुड़ा राष्ट्रीय गीत है। कांग्रेस नेताओं ने इसके दौरान बातचीत कर राष्ट्रीय गीत का अपमान किया है। इसी के विरोध में यह कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान अनिल चावला ने कहा कि नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने वंदे मातरम् के कथित अनादर के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल, प्रदेश सचिव प्रतिभा सुमन, विनोद सैनी, विक्रम चौपड़ा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed