फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Amrit Pharmacy store opened; medicines will be available at 50% to 90% lower prices.

Hisar News: अमृत फार्मेसी स्टोर खुला, 50 से 90% तक सस्ती मिलेंगी दवाएं

Mon, 17 Aug 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 17 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Amrit Pharmacy store opened; medicines will be available at 50% to 90% lower prices.
हांसी। नागरिक अस्पताल परिसर में शनिवार को अमृत फार्मेसी स्टोर का उद्घाटन विधायक विनोद भयाना ने किया। स्टोर पर मरीजों को जीवनरक्षक दवाएं और चिकित्सा उपकरण बाजार मूल्य से 50 से 90 फीसदी तक कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। यहां कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि अमृत फार्मेसी भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पहल है। स्टोर पर 5,000 से अधिक प्रकार के चिकित्सा उत्पाद उपलब्ध हैं। इनकी खरीद प्रमाणित निर्माताओं से की जाती है। मरीज पंजीकृत चिकित्सक का वैध प्रिस्क्रिप्शन दिखाकर सीधे स्टोर से दवाएं प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसी विशेष कार्ड या आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है और यह सुविधा सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

विधायक ने स्वास्थ्य विभाग को दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों तक सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने कहा कि नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। इस दौरान विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, विनोद सैनी, कृष्ण तनेजा, एसएमओ डॉ. राजीव डाबला व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed