{"_id":"6a35983c550500848106cdfb","slug":"applications-open-for-the-bmrit-course-at-gju-july-10-is-the-last-date-hisar-news-c-21-hsr1020-894003-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जीजेयू में बीएमआरआईटी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुरू, 10 जुलाई अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जीजेयू में बीएमआरआईटी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुरू, 10 जुलाई अंतिम तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी (बीएमआरआईटी) पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है।
यह कोर्स एनसीएएचपी गाइडलाइंस के तहत संचालित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य परिषद (एनसीएएचपी) से मान्यता प्राप्त है जिससे विद्यार्थियों को देश-विदेश में केंद्रीय पंजीकरण प्राप्त करने में आसानी होती है।
उन्होंने बताया कि इस कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक मशीनों का प्रायोगिक ज्ञान प्रदान किया जाता है। इसके बाद सरकारी व निजी अस्पतालों तथा डायग्नोस्टिक सेंटर्स में रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजिस्ट के रूप में आकर्षक वेतन पर रोजगार के अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन
विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि संभावित मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 24 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके बाद 28 जुलाई को पहली, 30 जुलाई को दूसरी तथा 5 अगस्त 2026 को तीसरी एवं अंतिम फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी का भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) विषयों के साथ 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा पीसीबी में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर तक 17 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।